क्या ज्योतिष की गणित सही होती है!
:संजय सनमज्योतिष अपने आप मे सम्पूर्ण खगोलीय विज्ञान है और विज्ञान को हम कैसे नकार सकते है! तमाम आकाशी घटनाएं ज्योतिष पहले से बता देता है अर्थात कब चन्द्र ग्रहण होगा ..कब सूर्य ग्रहण होगा और इनका जनजीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा!
हम सबकी जिंदगी ग्रह-नक्षत्र के आधार पर ही चलती है-जीवन मे सुखद व मुश्किल हालात भी ग्रह-नक्षत्रों की जन्म समय स्थिति व दशा तथा गोचर के आधार पर होती है।ज्योतिष हम सबके लिए मार्गदर्शक के रूप में होता है क्योंकि ग्रहों की गणित से आने वाला समय कैसा होगा यह बताया जा सकता है।अगर आपका समय अनुकूल प्रतीत होता है तब आप खुल कर खेल सकते है अर्थात कुछ जोखिम भरे निर्णय भी ले सकते है क्योंकि समय की अनुकूलता आपको सकारात्मक परिणाम ही देती है।अगर समय अनुकूल नही लगता तब एक कुशल ज्योतिषज्ञ आपको संयम व शांति से चलने का परामर्श देता है।
ज्योतिष समय को पढ़ने वाली घड़ी है .हम सब जानते है कि नर का क्या बड़ा-समय बड़ा बलवान।इसी समय को ज्योतिष विज्ञान आपके जन्मांग चक्र से पढ़ता है और आपको उन सम्भावनाओ को पहले ही बता देता है।अगर कोई भविष्यवाणी किसी की गलत होती है तो इसका अर्थ कतई यह नही कि ज्योतिष गलत है बल्कि यह है कि चूक पढ़ने वाले से हुई है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें