कर्क लग्न के जातकों के लिए विशेष

क्या कर्क लग्न में शुक्र मारक ग्रह होता है!

: संजय सनम
कर्क लग्न के जातक के लिए शुक्र मारक ग्रह नही है क्योकि शुक्र दूसरे भाव व सप्तम भाव का मालिक नहीं है।कर्क लग्न के लिए मारक ग्रह सूर्य व शनि होते है शुक्र नही होता।शुक्र ग्रह कर्क लग्न में एकादश भाव का मालिक होने से बाधक होता है। कर्क लग्न के जातकों के लिए लग्न अर्थात शरीर का मालिक चन्द्रमा होता है इसलिए लग्न अर्थात चन्द्रमा को मजबूत करने की आवश्यकता ही होनी चाहिए।कर्क लग्न के जातक कनिष्का अर्थात छोटी अंगुली में मोती धारण ज्योतिष परामर्शक के जन्मांग चक्र के विवेचन करवाने के बाद पहन सकते है इसके अलावा जीवन शक्ति की ऊर्जा के लिए मंगल जो कि पंचम व दशम भाव का कारक होता है उसके लिए श्री हनुमान जी की पूजा व मूंगा रत्न भी धारण किया जा सकता है।कर्क लग्न में भाग्य को जगाने का ग्रह गुरु जो कि 6 वे भाव के साथ 9 वे भाव का मालिक होता है दशा समीकरण से पुखराज भी धारण किया जा सकता है पर विशेष योगकारक ग्रह मंगल व चन्द्रमा तथा उनके रत्न ही कहे जा सकते है।कर्क लग्न के जातकों को अपनी माता के आशीर्वाद से चन्द्रमा को बल मिल जाता है इसलिए माता की प्रसन्नता का विशेष ख्याल रखे व अपनी इष्ट आराधना नियमित करते रहे।चन्द्रमा,मंगल व गुरु की कारक वस्तुओं का कभी दान न दे।

टिप्पणियाँ