IS IT NECESSARY TO KNOW ABOUT PAST LIFE....

ऐसा भी होता है....
फर्स्ट न्यूज़(संजय सनम)
पूर्व जन्मों के तार इस जन्म के साथ किस तरह जुड़े रहते है!
पूर्व जन्मों के रोमांचक अनुभव जानिए.....


पूर्व जन्मों के रहस्य को जानना क्यों जरूरी होता है! इस जन्म की घटनाओं के पात्र व तार हमारे पूर्व जन्मों से किस तरह जुड़े होते है!
पास्ट लाइफ थेरपी की विशेषज्ञा डॉ ममता जी बंसल का यह साक्षात्कार उनके अपने अनुभवों की किताब के कुछ पन्ने खोल रहा है और ये अनुभव हमको न सिर्फ रोमांचित करते है बल्कि सोचने के लिए प्रेरित भी करते है।
पास्ट लाइफ की गलतियों को जान कर इस जन्म में ठीक कर हम आने वाले जन्मों के दुर्भाग्य को किस प्रकार रोक सकते है! इस वीडियो को पूरा देखने के साथ नीचे दी गयी लिंक के अन्य वीडियो भी देखना मत भूलियेगा क्योकि जीवन के साथ औऱ जीवन के बाद की घटनाओं का रहस्य बहुत आसान नही है और इसे समझने का अर्थ फिर इस जन्म के साथ आने वाले जन्मों में जीवन को आसान कर देना है।इन घटनाओं को https://youtu.be/xQNLCwaz_9g समझने के लिए इस लिंक पर क्लिक कीजिए..

मौत के बाद का सच अर्थात इस जीवन के बाद आत्मा रूपी सुक्ष्म शरीर कहाँ जाता है ..हमारे  धार्मिक शास्त्रों के पन्नों पर बहुत कुछ लिखा है पर पास्ट लाइफ थेरपी में लोग अपने पिछले जन्मों के जब अनुभव बताते है तब उसमें जो बातें इस  रहस्यमय संसार की आती है वो रोमांच औऱ सिहरन करने वाली होती है।
करीब 3 वर्ष पहले के एक वीडियो मौत के बाद के सच जिसकी लिंक यहां आखिर में दे रहा हूँ उसमे डॉ ममता बंसल अग्रवाल ने अपनी मौत के बाद के सफर  औऱ उस लोक की घटनाओं का अपना अनुभव हमारे इस चैनल में सांझा किया और उस वीडियो को करीब 3.25 लाख लोगों ने देखा और अपनी जिज्ञासायें भी प्रकट की...हम उनको ममता जी तक नहीं पहुंचा सके थे क्योंकि अचानक वो भारत से विदेश चली गई और व्यस्ततावश कहिए या संयोग कहिए कि संर्पक भी नही हो पाया।कुछ दिन पूर्व ही उनका सिंगापुर से संदेश आया और मैने उनसे निवेदन किया कि इन 3 वर्षों की अवधि में पास्ट लाइफ थेरपी व हिप्नोथेरेपी के अपने अनुभवों को एक बार फिर आप सब तक पहुंचाए।
https://youtu.be/eAwgI-i_uX4
यह वीडियो उसकी एक अव्यवस्थित कोशिश है भविष्य में इस विषय को सिलसिलेवार रूप से अनुभवों के रूप में आप तक ममता जी से साक्षात्कार के रूप में पहुंचाने के लिए  संकल्पित है।
इस वीडियो में अन्य आत्माओं जिन्हें नेगेटिव एनर्जी के रूप में कहा जाता है उनके साथ साथ पूर्वज भी क्यों आते है ..वे क्या चाहते है! क्या हम सूक्ष्म नकारात्मक ऊर्जा से मुक्त हो सकते है...क्या मौत के बाद वेटिंग पीरियड में भी आत्मा को रहना पड़ता है...बहुत सारे ऐसे विषय सहज बातचीत से आये जो आप सबकी  जिज्ञासा के केंद्र भी होंगे।आप कमेंट बॉक्स पर अपने प्रश्न छोड़ सकते है जिनको भविष्य में  हम इंटरव्यू का हिस्सा बना सकते है।
यह विषय एक शोध का विषय है जो जितना अधिक इसमे प्रयास करेगा उसको अलग अलग तरह के परिणाम मिल सकते है....यही सही है ऐसा कोई दावा नही है पर अनुभव यह कहते है इसे अनुभव के रूप में नकारा भी नही जा सकता।
प्रिय दोस्तो
आपकी राय का स्वागत औऱ इंतजार रहेगा...आप वीडियो को लाइक व शेयर अधिक से अधिक करते हुए चेनल (DIGITAL FIRST NEWS) को SUBSCRIBE जरूर कीजियेगा व पास की घण्टी को भी दबा दीजियेगा।
एक विशेष निवेदन डॉ ममता अग्रवाल की बेवसाइट TRIVENI INSTITUTE OF DIVINE SCIENCE  पर जरूर विजिट करते हुए ममता जी के यु ट्यूब चेनल को भी SUBSCRIBE करना मत भूलियेगा क्योकि यहां आपको इस विषय का आने वाले दिनों में खजाना मिलेगा।
मौत के बाद का सच...डॉ ममता बंसल के अपने जीवन की कहानी का वो वायरल वीडियो जरूर सुनियेगा इसकी लिंक....
https://youtu.be/DUOHBszwSH0
शुभकामनाओं के साथ ह्रदय से आभार..
संजय सनम
7278027381

टिप्पणियाँ