सप्तम भाव से धन प्राप्ति के स्रोत क्या है
जन्म कुंडली का सप्तम भाव अर्थात आपके लग्न से एकदम 180 डिग्री के सामने का भाव जो आपके विरोधी अर्थात प्रतिस्पर्धी का भी कहा जाता है।सप्तम भाव आपकीं पत्नी या पति अर्थात जीवन साथी का भाव भी कहा जाता है।सप्तम भाव आपके व्यापारिक साझेदार का भी कहा जाता है।
सप्तम भाव आपकीं दुकान,शो रूम जहाँ ग्राहक आते है।सप्तम भाव कही न कही सार्वजनिक जीवन पब्लिक लाइफ को भी इंगित करता है।आपकीं दुकान,शो रूम में ग्राहक कितने आएंगे,बिक्री कैसे चलेगी,आय कितनी रहेगी इसके लिए सातवे भाव का षष्टम,दशम से सम्बंध महत्व रखता है। आपके लिए पार्टनर शिप का व्यवसाय अच्छा रहेगा या नही! आपका साझेदार आपको धोखा तो नही देगा इसके लिए सप्तम भाव के साथ अन्य भावों का जुड़ाव महत्व रखता है।
अब अगर सप्तम का द्वादश से संयोग है तथा साथ मे षष्ठम व एकादशं नही है तो फिर आपका धन आपके विरोधी के हाथ मे क्योकि द्वादश भाव आपका तो खर्च बता रहा है पर आपके विरोधी का षष्ठम अर्थात उसकी आय या डीलिंग में उसकी जीत।यह सेक्सुअल सम्बन्ध के खर्च को भी इंगित करता है। अगर इसके साथ द्वादश भी जुड़ जाए तो बिस्तर सुख का कारक बन जाता है और उसके लिए खर्च को भी इंगित करता है।
अगर सप्तम का एकादश से संयोग हो तथा साथ मे अष्टम भी हो तो आपकीं पत्नी के नाम से किये गए कार्य मे धन आएगा या आपके व्यापारिक पार्टनर की कमाई का घोतक है क्योकि अष्टम भाव सप्तम से दूसरा अर्थात यहां आपके जीवन साथी का या फिर आपके व्यापारिक साझेदार का धन है अर्थात कमाई उनके नाम से होनी है तब जातक को यह सलाह दी जाती है कि वो व्यापारिक साझेदार में अपनी पत्नी को रखे ताकि उसका लाभ फिर घर मे ही रहे ।
क्योकि व्यापारिक साझेदार कोई दूसरा व्यक्ति होने से यह लाभ उसका अपना होता है और उस लाभ का हिस्सा जातक को मिलेगा यह संदेह रहता है तथा कई बार तो ऐसे मामले में जातक को उसका व्यापारिक साझेदार दगा भी दे देता है क्योकि जातक का अष्टम भाव कही न कही धोखा,दुर्घटना को भी बताता है अगर इसके साथ एकादश न होकर द्वादश ही हो तब धोखे की संभावना प्रबल हो जाती है।
सप्तम भाव आपके व्यापार का भी भाव है अगर षष्टम भाव भी साथ मे जुड़ा हुआ है तथा इसके साथ दशम,एकादश में से कोई एक भी भाव है तब भी धन की आवक नियमित और अच्छी रहेगी।क्योकि षष्ठम भाव आपके ग्राहक का धन खर्च करवा कर आपकीं तिजोरी में ले आएगा।
Please like,share, Follow..Sanjay Sanam


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें