सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ज्योतिष में कुछ उपाय ऐसे भी होते है!

ज्योतिष में कुछ उपाय ऐसे भी होते है

Just dial


पिछले आलेखों में हमने शुभ व अशुभ ग्रहों के उपचार व आवश्यक सावधानी का विवेचन किया। इस आलेख में हम ज्योतिष के कुछ उन उपायों की बात करेंगे जो तार्किक आधार पर उचित प्रतीत होते है तथा उनके सकारात्मक परिणाम भी मिलते है।

जैसे किसी के जन्मांग चक्र में शरीर से खून बहने अर्थात दुर्घटना में रक्त रंजित होने की संभावना बन रही हो तब उस जातक को खून का दान ब्लड बैंक में देने की सलाह दी जाती है अर्थात नियति में खून निकलना है तब नियति के उस लेख के मुताबिक खून शरीर से दान के रूप में निकल जाता है तब नियति का लेख पूरा हो जाता है और जातक खून बहने वाली उस दुर्घटना से बच जाता है।

India mart

कुछ इसी प्रकार अगर किसी के जन्मांग चक्र में रोग की वजह से अस्पताल जाने व दवाइयों में खर्च होने की संभावना हो तो उस जातक को यह सलाह दी जाती है कि वो स्वयं अस्पताल परिसर में जाकर कुछ देर वहां रुके तथा वहां का जल भी ग्रहण करे तथा दवाइयों का वहां दान करे।कुछ दिन यह क्रम बनाये रखे।इससे नियति के आलेख में अस्पताल व दवाइयों पर खर्च दोनों पूरे हो जाते है जिससे उस जातक को फिर बीमारी की वजह से उस संभावित काल खंड में जाने की नोबत नही आती।

ये उपाय उसी रूप में होने चाहिए जिससे नियति का लेख पूरा हो कुछ इसी प्रकार पुलिस थाने ,जेल सम्बंधित संभावना को भी काफी हद तक टाला जा सकता है।

जहां जिस मद में आपका पैसा खर्च होने की संभावना ग्रह नक्षत्र बता रहे हो वहां उस पैसे का अग्रिम दान उसी रूप में कर देने से फिर वो समस्या नही आती क्योकि उसी क्षेत्र में आप उस पैसे को पहले ही दान कर चुके है जो नियति की किताब में समस्या को निमित बना कर खर्च करवाने के रूप में दर्ज थी।बस ध्यान यह रखना है कि नियति की वो शर्त तो पूरी करनी ही होगी।

अगर आपको अस्पताल जाना लिखा है तो आप अस्पताल खुद पहले जाना आना आरंभ कर दीजिए- वहां भोजन जल ग्रहण करना भी आरंभ कर दीजिए तथा यथोचित दवा का दान भी कीजिये जिससे रोग को निमित बना कर जो नियति आपको अस्पताल पहुंचाती फिर शायद वो आपको रोगी न बनाये क्योकि आप उसकी शर्त अस्पताल व दवाइयों पर खर्च को पूरा कर चुके है।

यहां एक बात यह भी कही जाती है कि जो जातक वर्ष में 2-3 बार खून दान करते है वे खूनी दुर्घटना से बचे रहते है क्योकि उनके शरीर से खून तो दान के लिए पहले ही निकला होता है। ये उपाय काफी हद तक तार्किक लगते है इसलिए इनका उपयोग अर्थात आजमाया जा सकता है।

- संजय सनम( ज्योतिष परामर्शक)

PLEASE LIKE SHARE FOLLOW....

टिप्पणियाँ