गुरु पुष्य के अद्भुत संयोग में शुभ कार्य की कीजिए शुरुआत....
संजय सनम(7278027381)
यह शुभ दिन 28जनवरी गुरुवार है क्योंकि इस दिन चंद्रमा नक्षत्र मंडल के अष्टम नक्षत्र पुष्य में संचरण करता हुआ गुरु - पुष्य का एक अदभुत भाग्यवर्धक संयोग बना रहा है। गुरुवार अर्थात बृहस्पति को पद-प्रतिष्ठा, सफलता, ऐशवर्य शुभ और समृद्धि का स्वामी माना गया है, वहीं शनि महाराज सभी ग्रहों में धीमी गति से चलने वाले धर्म के कारक ग्रह हैं।
शनि व गुरु समभाव रखते हैं। इसलिए गुरुवार के दिन शनिदेव का नक्षत्र पुष्य उपस्थित होता है तो काफी शुभ फल देता है। बारह राशियों में चंद्रमा केवल कर्क के स्वामी हैं और पुष्य नक्षत्र के सभी चरणों में चंद्रमा कर्क राशि में स्थित होते हैं, इसलिए पुष्य नक्षत्र को धन प्राप्ति के लिए अत्यंत पवित्र माना गया है।
इस विशेष दिन कोई भी शुभ कार्य सिर्फ विवाह को छोड़कर संपादित किया जा सकता है।किसी भी योजना का शुभारंभ करने का यह शुभद संयोग कहा जा सकता है।
विशेषकर धनवर्धक उपक्रम,व्यापारिक कार्य के इस संयोग की विशेष महत्ता है।
पुष्य का फल अक्षय अर्थात जो कभी समाप्त न हो इतना योगकारक भी माना जाता है।
इस दिन कोई भी नवीन कार्य,गृह प्रवेश,नई खरीददारी,विशेषकर मकान,वाहन,व्यवसायिक आवास,आभूषण भी विशेष शुभ कहे जाते है।
(फोटो साभार)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें