25फ़रवरी को गुरु पुष्य योग...नई शुरुआत,खरीददारी के लिए अति शुभ....

पुष्य नक्षत्र किस कार्य में लाभकारी है!

फर्स्ट न्यूज (संजय सनम)

ज्योतिष में 9ग्रह,27नक्षत्रों के विधान में पुष्य नक्षत्र को नक्षत्रों का राजा कहा जाता है।जब चंद्रमा शनि ग्रह के नक्षत्र में विधमान होते है तथा  उस दिन गुरुवार का संयोग भी मिलता है तब यह शुभ योग उत्पन्न होता है।


गुरु पुष्य के दिन घर,जमीन, वाहन,आभूषण की खरीददारी विशेष शुभ मानी गई है।इस दिन आप अपना नया कार्य भी कर सकते है अर्थात किसी भी नए कार्य का श्री गणेश कर सकते है।

गुरु पुष्य योग के दिन आप गृह प्रवेश भी कर सकते है शास्त्रों के अनुसार यह योग इतना शुभ होता है कि आपको पंचाग देखने की भी आवश्यकता नहीं रहती अर्थात मूर्हत देखे बिना इस दिन का प्रयोग आप गुरु पुष्य योग में करने वाले कार्य कर सकते है।

इस दिन साधक अपनी अध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त करने के लिए व गृहस्थ धन लक्ष्मी प्राप्त करने के लिए ईष्ट आराधना के साथ भगवान विष्णु व लक्ष्मी मैया की आराधना विशेष कर सकते है ।मंत्र सिद्धि प्राप्त करने का भी यह अवसर होता है।


25फ़रवरी के बाद अब यह संयोग सीधा अक्टूबर में दीपावली के पास ही आएगा इसलिए 25फ़रवरी के इस शुभ अवसर का लाभ प्राप्त कीजिए।

गुरु पुष्य के योग में विवाह आदि कार्य के लिए शुभता नहीं बताई गई है।

इस वीडियो लिंक को क्लिक करके सुनिए और कमेंट बॉक्स में अपने विचार भी भेजिए।

https://youtu.be/wkbu71hrivw

 







पुष्य को नक्षत्रों का राजा भी कहा जाता है. यह नक्षत्र इतना शुभ है कि जिस दिन यह नक्षत्र पड़ रहा हो उस दिन बिना पंचांग (Panchang) देखे कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है. जब भी कभी गुरुवार के दिन पुष्य योग बनता है तो उस दिन को गुरु पुष्य योग (Guru Pushya Yoga) कहा जाता है. 25 फरवरी गुरुवार को गुरु पुष्य योग बन रहा है और इस दिन पूजा पाठ के अलावा खरीददारी करना भी बेहद शुभ माना जाता है.


घर-वाहन की खरीददारी के लिए शुभ है गुरु पुष्य योग


25 फरवरी को गुरु पुष्य योग के दिन माघ महीने की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी और उसके बाद चतुर्दशी लग जाएगी. इन दिन चंद्रमा अपनी ही राशि कर्क में रहेगा, इससे भी दिन की शुभता और बढ़ जाएगी. गुरुवार भगवान विष्णु का दिन है और इस दिन पुष्य नक्षत्र होना बेहद शुभ माना जाता है. विशेष कर खरीददारी के लिए इस दिन को काफी मंगलकारी माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र (Jyotish) की मानें तो गुरु पुष्य योग के दिन जमीन, घर, वाहन, सोने-चांदी के आभूषण आदि खरीदने पर शुभ फल प्राप्त होता है. साथ ही इस दिन कोई नया कारोबार भी शुरू कर सकते हैं. इस दिन घर में इस्तेमाल होने वाली चीजें खरीदना भी शुभ फलकारी होता है. 

टिप्पणियाँ