15अप्रैल को श्री पण्डोखर सरकार के पीठाधीश्वर का जन्म उत्सव।

  श्री पण्डोखर सरकार  के पीठाधीश्वर को शुभ मंगल     कामनाओं का खुला पत्र....(संजय सनम)

इस दुनियां में अरबों खरबों की जनसंख्या के अंदर कुछ विरली आत्माएं दिव्यता के साथ मनुष्य शरीर को धारण करके आती है जिनका संबंध प्रारब्ध से दैविक  सत्ता से जुड़ा होता है।

सूक्ष्म लोक की दैविक शक्तियों से सीधा जुड़ाव आज की  विज्ञान और टेक्नोलॉजी की दुनियां में भी चमत्कार व चुनौती का रूपक बनता है।

भक्ति से शक्ति अर्जित करने वाले इन साधकों के व्यक्तित्व व चमत्कारिक सिद्धियों वाले कृतित्व लोगों को बहुत कुछ सोचने व कभी कभी तुलनात्मक रूप से अपनी अपनी तकदीर को कोसने का कारण भी बनते है।

मेरा यह मानना है कि यह चमत्कारिक सिद्धि कोई शॉर्ट कट रास्ते से नहीं मिलती इसके लिए न जाने कितने जीवन भक्तिमय,तपमय,साधनामय रहते हुए इन मनीषियों ने अर्पित किए है इसलिए आज के इस जीवन में दैविक शक्तियों की ये विशेष कृपा पात्र बनते है।

शक्तियों के सच्चे साधकों के प्रति मेरे मन में सम्मान इस वजह से कुछ खास होता है क्योंकि पिछले जन्मों में सात्विक पूजा के वे संत होते है शायद तभी वे इस जन्म में भी जनकल्याण का कार्य ही करते है किसी को बर्बाद करने मे अपनी शक्तियों का दुरुपयोग नहीं करते।

2020 के जुलाई माह से देवी भगवती,सरस्वती की अन्नत कृपा की वजह से  दरबारो,साधकों,भक्तो के अनुभवों पर बोलने,विश्लेषण करने का एक अदभुत संयोग मिला जिसके परिणामस्वरूप इस क्षेत्र के कुछ ज्ञानवान दैविक शक्ति ,भक्ति रखने वाले मनीषियों से मेरा सम्पर्क हुआ।
श्री पण्डोखर सरकार के पीठाधीश्वर श्री गुरुशरण जी महाराज की अति विनम्रता,व्यवहारकुशलता ने पहले ही परिचय में प्रभावित किया और जब उन्होंने मेरे तीखे सवालों पर भी बिना विचलित हुए न सिर्फ संयमित जवाब दिया बल्कि कुछ सुझाव पर तुरंत गौर करते हुए आवश्यक कारवाई की तब उनके आंतरिक व्यक्तित्व की विशालता के दर्शन भी हुए।
उस वक्त जब भक्तो के बेबाक अनुभव दरबारों की अव्यवस्था पर सवाल के रूप में आ रहे थे उस वक्त श्री गुरुशरण जी महाराज अपने धाम की शिकायतों पर गौर फरमाते हुए अपने भक्तो से खुद संपर्क कर उनके मन की शिकायत को दूर कर रहे थे।

कुछ लोग मुझ पर यह आरोप भी लगा रहे थे कि श्री गुरुशरण जी ने मुझसे संपर्क करके अपनी आलोचनाओं के तीखे सवालों से खुद को बचा लिया है उस वक्त श्री गुरुशरण जी महाराज मुझसे यह कहते थे कि हमारे दरबार के लिए आप जो शिकायती वीडियो बनाते है हम उनको बहुत गंभीरता से सुन कर अपनी समीक्षा करते है और आवश्यक सुधार भी करते है तथा उस भक्त से खुद संवाद कर उनको उचित मार्गदर्शन दे कर उनके मन की शिकायत को दूर कर देते है।

जब कुछ लोग मुझे कोस रहे थे तब श्री गुरुशरण जी अपनी व्यवस्थाओं की समीक्षा करके उचित सुधार कर रहे थे।

जिस व्यक्ति के मन की सोच में हर पल विकास व सुधार का अहसास होता है वह व्यक्ति भौतिक और व्यवहारिक दोनो जगत में प्रगति का आकाश होता है।
श्री गुरुशरण जी अपनी  दैविक शक्तियों के आशीर्वाद, सामिप्य या कृपा पात्र होने से ही बड़े नहीं बने है बल्कि अपनी विनम्रता,व्यवहारिकता, व दूसरो को सम्मान देने की इस बड़ी भावना का भी इनको शीर्ष स्तर तक पहुंचाने में हाथ रहा है ।

श्री पण्डोखर सरकार के इस विशाल चमत्कारिक धाम की व्यवस्था सम्हालने वाले श्री मुकेश गुप्ता जी के माध्यम से जानकारी मिली कि 15अप्रैल को  श्री पण्डोखर धाम के पीठाधीश्वर श्री गुरुशरण जी महाराज का जन्म उत्सव है
तब हृदय की गहराई से शुभ मंगल कामनाओं के शब्द अपने आप में प्रतिबद्ध हो गए।

जिनके पास दैविक शक्तियों का अटूट रक्षा कवच है,उनकी कृपा का आशीर्वाद है उनको साधारण मनुष्यों की शुभकामना की क्या आवश्यकता! यह सवाल कही आपके जेहन में आ ही सकता है!
शायद आपका सवाल यह उन लोगो के लिए सही भी है जिनके मन में अपनी शक्तियों व सिद्धियों के प्रति घमंड है पर जिनके पास अति विनम्रता, व्यवहार कुशलता का संस्कार है उनके लिए हमारी शुभकामनाओं का यह उपहार भी कीमती है क्योंकि वे शुभ,मंगल की महत्ता समझते है।
इसलिए श्री गुरुशरण जी महाराज व विनम्रता रखने वाले अन्य सभी साधक हमारी शुभकामनाओं के सच्चे पात्र है और हमारी शुभकामनाएं भी दैविक कृपा का आशीर्वाद पा कर हमे धन्य करती है।
उम्र से युवा पर अपने क्षेत्र की गहराई में रमने वाले श्री गुरुशरण जी महाराज के स्वस्थ, सफल रहने तथा अधिक से अधिक जनकल्याण करने की शुभ मंगल कामनाएं प्रेषित करता हू।

मेरी यह शुभकामना सिर्फ मेरी नहीं बल्कि मेरा परिवार,फर्स्ट न्यूज परिवार  व मुझसे प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े मुझे चाहने वालों को भी इसमें सम्मान के साथ जोड़ता हुआ वजनदार,भावनाप्रधान,भक्ति शक्ति प्रदान,स्वास्थ्य सफलता प्रदान, यश कीर्ति प्रदान करने के साथ जनकल्याण प्रधान की शुभ मंगल कामना प्रेषित करता हूं।
शुभ मंगल भावनाओं के साथ।
संजय सनम
संपादक फर्स्ट न्यूज
You tube...DIGITAL FIRST NEWS
संपर्क सूत्र: 7278027381

टिप्पणियाँ